About Me

My photo
I am a music, art, culture enthusiast and like to flow as the nature takes me. I write poetries and shayris. I use my Pen Name as 'Zaahir'. Zahir means 'Expression'. In some contextual sense it also means 'Obvious'.

Friday, May 12, 2023

दिलबर मेरा

मैं हूं जिसकी मिल्कियत
दिलबर मेरा वो आएगा
इक दिन मुझे आगोश में
लेकर मुझे सेहलाएगा

जब याद सी आने लगे
बातों से वो बहलाएगा

उसकी यादों में सदा
मैने संभाले हैं सिंगार
उसकी यादों में सदा
मेरे ये सावन बहार

सुनती हूं वो आएगा
डोली में लेकर जायेगा

वो आएगा या दूर से ही
पास अपने बुलाएगा?
मैं सोच कर ही सिहर उठी
वो कैसे क्या कर जायेगा

वो आएगा वो आएगा
पर कब तलक यूं रुलाएगा

ये है ज़िंदगी या वो ज़िंदगी
ये पता ही ना चला कभी

क्या पता है तुझको वो कौन है

आओ आज तुझको बता ही दूं
उसे मौत कहते हैं सभी

---------------------------------------------

Mai hun jiski milkiyat
Dilbar mera wo ayega
Ek din mujhe aagosh me
Lekar mujhe sehlayega
Jab yaad si aane lage
Baaton se wo behlaayega
Uski yaadon me sada
Maine sambhaale hain singaar
Uski yaadon me sada
Mere ye saavan aur bahaar
sunti hun ke woh ayega
Doli me le kar jaayega
Wo ayega ya dur se hi
Paas apne bulaayega
Mai soch kar hi sihar uthi
Wo kaise kya kar jayega 
Wo ayega wo ayega
Par kab talak yun rulaayega

#Usay maut kehte hain sabhi
#Par mere liye wohi zindagi
Ye hai zindagi ya wo zindagi
#Ye pata hi na chala kabhi
Kya pata hai tujhko wo kaun hai
Aao aaj tujhko bata hi dun
Usay maut kehte hain sabhi

Tuesday, November 29, 2022

तुमने भी शायद है मुझे याद किया

तेरा तस्सवुर फिर मुराद किया 
बेतहाशा ये बरसों बाद किया 
बेसबब बढ़ गई रफ़्तार दिल की 
तुमने भी शायद है मुझे याद किया 


Monday, November 28, 2022

सुनता हूँ तुझसे दूर हूँ बोहत

सुनता हूँ तुझसे दूर हूँ बोहत 
हालातों से मजबूर हूँ बोहत 
ज़माने को बड़ी फ़िक्र है मेरी
कहते जो हैं मग़रूर हूँ बोहत 

तेरे बारे में सुनता रहा 
इनके ख़ाबों को बुनता रहा 
बस तेरी मेरी दास्ताँ से ही 
इन गलियों में मशहूर हूँ बोहत 

तुम जाने कब ना जाने कहाँ 
मेरी दुनिया कहकर अलविदा 
मुझको भी अपने संग ले गए 
खुद मैं खुद से अब दूर हूँ बोहत 

Sunday, November 20, 2022

साजन आओ रे आओ रे

खुद से जब बातें करूँ
तो तुझको ही पाया करूँ
तू लेके आती है मिलन के रेले रे (रेले = उत्कंठा)

आंच तू मेरे फज़ल की (फज़ल  = grace, divine, शालीनता)
रूह तू मेरे ग़ज़ल की 

क्यूँ अधूरी बात तू ना छेड़े रे 

मीठी सी ये सज़ा है 
दर्द में भी रज़ा है 

तेरी जुदाई भी लुभाये रे 

साजन आओ रे आओ रे 
साजन आओ रे आओ रे
प्रीत तुझसे लगाईं 

ओ ता थैया थैया ता थैया थई
ता थैया थैया ता थैया थई

रे साजन आओ रे आओ रे 
मन जा भिगाओ रे आओ रे 
की है दिल की सगाई
जो प्रीत तुझसे लगाईं 

ओ ता थैया थैया ता थैया थई
ता थैया थैया ता थैया थई


रात हो या दिन हो तेरी याद में पड़ता 
मैं ख्यालों से ही तेरे बात हूँ करता 

तेरी बोलती आँखें करें कितनी ही बातें 
हर बात में तू याद आती है 

रे साजन आओ रे आओ रे 
मन जा भिगाओ  रे आओ रे 
प्रीत तुझसे लगाईं 

ओ ता थैया थैया ता थैया थई
ता थैया थैया ता थैया थई

रे साजन आओ रे आओ रे 
मन जा भिगाओ रे आओ रे 
की है दिल की सगाई
जो प्रीत तुझसे लगाईं 

ओ ता थैया थई ता थैया थई
ता थैया थई ता थैया थई

यादों के दरख़्त पे 
आये फूल रे नए 

तू आये तो दुनिया में 
आई बहार रे 

सपना आशा मन्शा 
छोड़ दूँ पाकर तुझे 

तू आये तो दुनिया को
छोड़ दूँ रे मैं 

दुनिया को
छोड़ दूँ रे मैं


=======


मैं मुझे खोजा करूँ मैं 
पर तुझे पाया करूँ 

तू लेके आती है लगन के मेले रे 

आंच तू मेरे फज़ल की 
रूह तू मेरे ग़ज़ल की 

क्यूँ अधूरी बात तू न छेड़े रे 

मीठी सी ये सज़ा है 
दर्द में भी मज़ा है 

तेरी जुदाई भी लुभाये रे 

साजन आओ रे आओ रे 
साजन आओ रे आओ रे
प्रीत तुझसे लगाईं 

ओ ता थैया थैया ता थैया थई
ता थैया थैया ता थैया थई

रे साजन आओ रे आओ रे 
मन जा भिगाओ रे आओ रे 
की है दिल की सगाई
जो प्रीत तुझसे लगाईं 

ओ ता थैया थैया ता थैया थई
ता थैया थैया ता थैया थई


रात हो या दिन हो तेरी याद में पड़ता 
मैं ख्यालों से ही तेरे बात हूँ करता 

तेरी बोलती आँखें करें कितनी ही बातें 
हर बात में तू याद आती है 

रे साजन आओ रे आओ रे 
मन जा भिगाओ  रे आओ रे 
प्रीत तुझसे लगाईं 

ओ ता थैया थैया ता थैया थई
ता थैया थैया ता थैया थई

रे साजन आओ रे आओ रे 
मन जा भिगाओ रे आओ रे 
की है दिल की सगाई
जो प्रीत तुझसे लगाईं 

ओ ता थैया थई ता थैया थई
ता थैया थई ता थैया थई

यादों के दरख़्त पे 
आये फूल रे नए 

तू आये तो मेरी दुनिया में 
चाँदनी उगे 

सपना आशा मन्शा 
छोड़ दूँ पाकर तुझे 

तू आये तो मेरी दुनिया में 
चाँदनी उगे 

दुनिया में 
चाँदनी उगे 

Monday, November 14, 2022

लेकिन तेरे खतों का इंतज़ार है मुझे

तुझको भुला दिया ये ऐतबार है मुझे 
लेकिन तेरे खतों का इंतज़ार है मुझे 

ग़ाफ़िल हूँ क़ायनात से फिरता हूँ दर-बदर 
शायद तेरी आँखों से बोहोत प्यार है मुझे 

कहते हैं दुआओं का असर काम आएगा 
क़ुरबत भी तो यारों की अब नाचार है मुझे 

सोचा था तेरी याद को ख़ाबों में दूँ मज़ार 
आँखों में बसी नींद भी बेदार है मुझे 

कहती है ज़ुबाँ दिल की ज़रा दिल से काम ले 
मैं जानता हूँ दिल पे अख्तियार है मुझे 

Monday, November 7, 2022

मेरे ख़ुदा तू ही बता (Geet)

किसे बताएं के क्या हो रहा अपने संग वाक्या
कोइ छुअन सी लगे जब भी चलती है कभी हवा
किसी को देखने लगे हैं हम जब देखें आइना

मेरे ख़ुदा ऐ ख़ुदा खुद आ के तूही बता
तू ही बता क्या इस रोग की होती है कहीं दवा

बेवजह है धड़कनों का ये कैसा सिलसिला 
लगता के शिद्दतों से है किसी ने याद किया 
किसी तरह से चले पता के ये क्या है माजरा 

मेरे ख़ुदा ऐ ख़ुदा खुद आ के तूही बता
तू ही बता क्या इस रोग की होती है कहीं दवा

नाही लिखना कोई पैग़ाम ना ही नाम किसी का 
किसी अलफ़ाज़ पे कारीगरी कर देते क्यों हैं मिटा 
कोई फ़रियाद नहीं अब याद माँगूँ ना कोई दुआ  

मेरे ख़ुदा ऐ ख़ुदा खुद आ के तूही बता
तू ही बता क्या इस रोग की होती है कहीं दवा

Saturday, November 5, 2022

जाने क्यूँ ऐसा ही होता है


जाने क्यूँ ऐसा ही होता है अपना मंज़र
मिलना पड़ता है उन्हें जो नहीं होते हम-सर

ज़िन्दगी लाती है किस्मत में हमारी उनको
जो नहीं होते अपनी किस्मत में अक्सर 

जिसकी शिद्दत से होती है रौशनी दिल में
वो बुझा जाता है चराग़-ए-दिल अक्सर 

मिलना जुलना तो होता ही है तुममे मुझमें 
दिल कहीं होता है, होता है कहीं पर पैकर 

दिल में रहते तो हो क़िस्मत में भी लाकर देखो 
क्या पता उड़ना जो चाहो तो निकल आएं शहपर 

ख़ुशनुमा गीत अब गाना शुरू तुम कर दो 
कोई उदास सा हो जाता है ये हमसे कहकर 

ज़िन्दगी लाती है किस्मत में हमारी उनको
जो नहीं होते अपनी किस्मत में अक्सर 

ख़ामोशी

ख़ुश्क यादों का भँवर है ये मेरी  ख़ामोशी तल्ख़ लहजे का असर है ये मेरी  ख़ामोशी मैं जो ख़ामोश हूं सुन सकता हूं दुनिया तुझ को जज़्बा-ए-शौक़-ए-ज़बर ...