About Me

My photo
I am a music, art, culture enthusiast and like to flow as the nature takes me. I write poetries and shayris. I use my Pen Name as 'Zaahir'. Zahir means 'Expression'. In some contextual sense it also means 'Obvious'.
Showing posts with label Indian Classical. Show all posts
Showing posts with label Indian Classical. Show all posts

Tuesday, May 21, 2024

मेघ

मेघ के वर्षा जल से सींचो 
सींचो जड़ और तन
चक्षु के जल से फिर सींचो
अपना आत्मन

बिजुरी चमके सत्य दिखावे 
सत के कर दर्शन
कभी कभी आए जीवन में
वर्षा का मौसम

Monday, May 20, 2024

मन चंचल

मन चंचल चपल अभिमानी 

एक ध्यान नहीं ध्यावत है 


सकल विश्व की बात सुनत है 

आत्म सूर न लगावत है 

Saturday, May 18, 2024

नाद का स्वाद

नाद का स्वाद लिया समझा वो 
जीवन का क्या अर्थ है 

प्रश्न करे मन लेकिन सब कुछ 
कहना सुनना व्यर्थ है 

आहत तो अनिवार्य नहीं है 
अनहत से जीवन है 

अनहत की आहट सुन लो तब  
जीवन तेरा स्वर्ग है 

ख़ामोशी

ख़ुश्क यादों का भँवर है ये मेरी  ख़ामोशी तल्ख़ लहजे का असर है ये मेरी  ख़ामोशी मैं जो ख़ामोश हूं सुन सकता हूं दुनिया तुझ को जज़्बा-ए-शौक़-ए-ज़बर ...