About Me

My photo
I am a music, art, culture enthusiast and like to flow as the nature takes me. I write poetries and shayris. I use my Pen Name as 'Zaahir'. Zahir means 'Expression'. In some contextual sense it also means 'Obvious'.

Wednesday, June 5, 2024

बदल जाएंगे

ये चाहत ये नफरत ये बेहिस की बातें 
रहेंगे ना दिन ये रहेंगी ना रातें 
बदल जाएंगे रंग इक दिन जहां के 
बदल जाएंगी सारी ये काएनातें 

बदल जाएंगे प्यार के ढंग इक दिन 
बदल जाएंगे नफ़रतों के भी माने
बदल जाएंगे रस्ते तेरे घरों के  
शहर गाँव कस्बे नदी और नाले 
 
ये उलझे से रिश्ते सुलझते नहीं हैं 
वो शर्तें भी अपनी बदलते नहीं हैं 
ये सच है मगर वो समझते नहीं हैं
रहेंगे भी कब तक अभी रहने वाले 

1 comment:

ख़ामोशी

ख़ुश्क यादों का भँवर है ये मेरी  ख़ामोशी तल्ख़ लहजे का असर है ये मेरी  ख़ामोशी मैं जो ख़ामोश हूं सुन सकता हूं दुनिया तुझ को जज़्बा-ए-शौक़-ए-ज़बर ...