About Me

My photo
I am a music, art, culture enthusiast and like to flow as the nature takes me. I write poetries and shayris. I use my Pen Name as 'Zaahir'. Zahir means 'Expression'. In some contextual sense it also means 'Obvious'.

Monday, October 9, 2006

ये भी हमें मालूम न था

सच और झूठ किसे कहते हैं
ये भी हमें मालूम न था
हम किस्के घर में रहते हैं
ये भी हमें मालूम न था

रात का साथी दिन को बिछ्ड़ा
तो कुछ बाद्ल घिर आये
दिन और रात इसे कहते हैं
ये भी हमें मालूम न था

घर की याद कभी जब आई
तो आई की याद आई
घर पे मां तनहा रहती है
ये भी हमें मालूम न था

थोड़ी दूर पे दैर-ओ-हरम है
फिर भी भटकते हैं सारे
कौन ख़ुदा है कौन तमाशा
ये भी हमें मालूम न था

कैसी क़सद है कैसी क़सद है
जीना मरना दूभर है
जीते रहना अपनी सज़ा है
ये भी हमें मालूम न था

बारिश से बचकर जो निकले
फ़िसलन से ना बच पाये
सबके नसीब में येही लिखा है
ये भी हमें मालूम न था

ख़ुद अपने ही हाथों सूली
चढ़ने की ठानी हमनें
दुनियादारी एक सज़ा है
ये भी हमें मालूम न था

तुमको क्या मालूम है कहते
तुम तो ठहरे अनजाने
दुनिया को मालूम है सबकुछ
ये भी हमें मालूम न था

1 comment:

  1. "..बारिश से बचकर जो निकले
    फ़िसलन से ना बच पाये
    सबके नसीब में येही लिखा है
    ये भी हमें मालूम न था.."


    ख़ूबसूरत शेर.

    बढ़िया ग़ज़ल. :)

    ReplyDelete

ख़ामोशी

ख़ुश्क यादों का भँवर है ये मेरी  ख़ामोशी तल्ख़ लहजे का असर है ये मेरी  ख़ामोशी मैं जो ख़ामोश हूं सुन सकता हूं दुनिया तुझ को जज़्बा-ए-शौक़-ए-ज़बर ...