तू कहे या ना कहे मुझको समझ जाता है
तेरी आँखों में मुझे प्यार नज़र आता है
मेरा ये दिल क्यूँ तुझे देख धड़क जाता है
तेरी आँखों में मुझे प्यार नज़र आता है
तेरे बिन ना रह पाना, तू नहीं तो घबराना
ख्वाबों में तुझे पाकर नींदों का उड़ जाना
तेरा एहसास मेरी आस को बढ़ाता है
तेरी आँखों में मुझे प्यार नज़र आता है
तेरी सूरत तेरी खुशबू ये हवा में तेरा जादू
तेरा चलना तेरा रुकना करता है बेकाबू
ये तेरा मजनू तेरे गीत गुनगुनाता है
तेरी आँखों में मुझे प्यार नज़र आता है
तू कहे या ना कहे मुझको समझ जाता है
तेरी आँखों में मुझे प्यार नज़र आता है
मेरा ये दिल क्यूँ तुझे देख धडक जाता है
तेरी आँखों में मुझे प्यार नज़र आता है

No comments:
Post a Comment