ये दुनिया है दिखावा
है दिखावा है दिखावा है
दिखावा है ये दुनिया है
ये दुनिया बस दिखावा है
दिखावा ही दिखाना है
ज़बर्दस्ती बताना है
नुमाइश है सर-ए-बाज़ार
खुद को बेच खाना है ।। दिखावा है ये ...
असल में जो किया ना हो
उसे कहके जताना है
किसी को चोट पोहचा कर
इनायत कर गिनाना है ।। दिखावा है ये ...
फ़रामोशी है ख़ामोशी
है एहसानों की तकदीरें
मदद लेकर किसी की भी
सदा को भूल जाना है ।। दिखावा है ये ...
ना ढब कोई रहा हम दर्द
का ना दुश्मनी का ढब
जिन्हे कोसा किया था कल
हाथ उनसे मिलाना है ।। दिखावा है ये ...
रवैया भी दिखावा है
ये पहनवा दिखावा है
यहां काफिर का काफिर गाह
में रहना दिखावा है ।। दिखावा है ये ...
ये जज़्बाती हुए जाते हैं
सबके सामने देखो
जो आँखों से गिरे जाते हैं
आँसू भी दिखावा है ।। दिखावा है ये ...
मोहब्बत भी दिखावा है
अदावट भी दिखावा है
जुबां की बात को कर के
दिखाना भी दिखावा है ।। दिखावा है ये ...
ये दुनिया है दिखावा
है दिखावा है दिखावा है
दिखावा है ये दुनिया है
ये दुनिया बस दिखावा है

No comments:
Post a Comment