हम तो दुश्मन को गले से ही लगा रखते हैं
और ऐसे ही हम खुद को जवाँ रखते हैं
हमने देखा उन्हे या उनने हमको देखा था
आगे हम तेरे आइनों के बयां रखते हैं
जब बरसते हैं आग शोले उनकी आँखों से
हम लतीफ़ा गुदगुदाता सा नया रखते हैं
दोस्त होता है दोस्ती मे झगड़ने के लिए
हम कहाँ और किसी से यूं गिला रखते हैं
ज़ख्म नासूर न बन जाए पुराना होकर
तेरी यादों से इन्हें ताज़ा छिला रखते हैं
हमको मालूम है दलीलों से तुम न मानोगे
दुश्मनों मे तेरे हम दोस्त मिला रखते हैं
कितना समझाओगे दुनिया को मियां बस भी करो
तर्जुमा के लिए हम भी तो जुबां रखते हैं

No comments:
Post a Comment