About Me

My photo
I am a music, art, culture enthusiast and like to flow as the nature takes me. I write poetries and shayris. I use my Pen Name as 'Zaahir'. Zahir means 'Expression'. In some contextual sense it also means 'Obvious'.

Thursday, April 4, 2024

याद आ गई

देखता था कल छत पे नज़ारा  

छोटे छोटे से बच्चों को निवाला

जब चिड़िया ने चोंच से खिलाया

माँ तेरी याद गई 

माँ तेरी याद गई 

माँ तेरी याद गई 


लेके आती थी तू आसमा से तारा 

आज पता चला जग देखा सारा  

आंसुओं का स्वाद होता है खारा  

माँ तेरी याद गई 


तेरी पोती भी है तुझसी ही प्यारी 

बात करती है वो मगर बहुत सारी 

एक दिन वो भी हो जाएगी नारी 

माँ तेरी याद गई 


पूजा करती तू लगाती थी रोली 

चाहे हो दिवाली या हो फिर होली 

मेरी भर दे फिर प्यार की झोली 

माँ तेरी याद गई 


तेरे हाथों से मैं कितना नहाया 

मैंने कितना है तुझको थकाया 

आज देख फिर मैं आंसू से नहाया  

माँ तेरी याद गई 

माँ तेरी याद गई 

माँ तेरी याद गई 

Wednesday, April 3, 2024

मुख़्तलिफ़

दिल के मिजाज़ आज ज़रा मुख़्तलिफ़ से हैं 

जज़्बात के रवाँ भी ज़रा मुख़्तलिफ़ से हैं     

लगता है ज़ोर-ओ-शोर से बरसेंगे आज ये

बादल के रंग आज ज़रा मुख़्तलिफ़ से हैं 

[मिजाज़ = mood], [मुख़्तलिफ़ = different], [रवाँ = flow]


कहना है जो तुझे वही कहना है मुझको भी 

बस लहज़े तेरे और मेरे मुख़्तलिफ़ से हैं 
[
लहज़े = styles]


खुशियों से बह रहे हैं काशीदों की चौंधी में  

इन आँसुओं के ज़ाइक़े भी मुख़्तलिफ़ से हैं 

[अश्क़ = tears], [ज़ाइक़े = tastes]

कनखी से देखते हैं हमें वो पए-हम ही   

अन्दाज़ देखने के ज़रा मुख़्तलिफ़ से हैं

[कनखी = side glance,पए-हम = continuously]


2212 1211 2212 22


है तौर तर्ज और है आवाज़ बस अलग

अल्लाह और देव कहाँ मुख़्तलिफ़ से हैं?

[इबादत = prayer]


ये जश्न झूम झूम मनाएंगे हम मिल कर 

महफ़िल में आज साज़ ज़रा मुख़्तलिफ़ से हैं 

[साज़ = musical instruments]

वो पूछते हैं हमने कहाँ शब थी गुज़ारी 

कपड़ों के दाग़ आज ज़रा मुख़्तलिफ़ से हैं 


इक जान बँट गई है यहाँ आज़माइशी 

औ जिस्म जो दिये हैं ज़रा मुख़्तलिफ़ से हैं

[दरमियाँ = between]

उस्ताद ने कहा है मेरा सुनके ये कलाम 

इस बार शेर तेरे ज़रा मुख़्तलिफ़ से हैं 

[kalaam = poetry (in this case)]


मोती

वो फिर याद आया मुझे सोते सोते
वो जो रह गया था मेरा होते होते

वो मोती की माला ज़रा सी बची थी
जो हाथों से छूटी पिरोते पिरोते 

उसे मैंने पाकर तो जन्नत ही पा ली
खुली आँख मेरी मगर रोते रोते

तुझे याद है क्या अँधेरों मे चलना
खुशी से मचलना मुझे टोते टोते 

गुलाबों के फूलों की सूखी किताबें
नहीं आँख थकती तुझे जोते जोते 

ग़ज़ल नज़्म की तो लड़ी लग गई है
तसव्वुर तुम्हारा सँजोते सँजोते 

जो टूटे पड़े थे बिखर के जमी पर
वो मोती उठाए सहर होते होते 

वो फिर याद आया मुझे सोते सोते
वो जो रह गया था मेरा होते होते

Tuesday, April 2, 2024

जवाँ

हम तो दुश्मन को गले से ही लगा रखते हैं 
और ऐसे ही हम खुद को जवाँ रखते हैं 

हमने देखा उन्हे या उनने हमको देखा था 
आगे हम तेरे आइनों के बयां रखते हैं 

जब बरसते हैं आग शोले उनकी आँखों से  
हम लतीफ़ा गुदगुदाता सा नया रखते हैं 

दोस्त होता है दोस्ती मे झगड़ने के लिए 
हम कहाँ और किसी से यूं गिला रखते हैं

ज़ख्म नासूर न बन जाए पुराना होकर 
तेरी यादों से इन्हें ताज़ा छिला रखते हैं 

हमको मालूम है दलीलों से तुम न मानोगे
दुश्मनों मे तेरे हम दोस्त मिला रखते हैं 

कितना समझाओगे दुनिया को मियां बस भी करो 
तर्जुमा के लिए हम भी तो जुबां रखते हैं 

Monday, April 1, 2024

मुट्ठी

फिर वही ज़िंदगी फिर मौत का ये फेरा है
गुम न हो जाना यहाँ पर बोहोत अंधेरा है 
चाँद तारे भी बंट गए हैं लोग कहते हैं  
वो तारा तेरा है और ये चाँद मेरा है

मेरे दर पर मेरे नाम की तख्ती जो मिली 
वो समझ बैठा यहीं पर मेरा बसेरा है
इल्म तो उसको भी ये होगा कभी न कभी 
रात के बाद सामने, खड़ा सवेरा है 

देख आँखों में चमकते हैं रंग मिट्टी के 
कोई है लाल, कोई हरा, कोई सुनहरा है 
ढेर मिट्टी के जमा कर भी लो, क्या पाओगे  
सख्त है वक़्त ये कमबख्त बड़ा लुटेरा है 

कोई साथी नहीं होता जो तेरे साथ चले 
सभी रह जाएंगे कोई भी नहीं तेरा है 
खुल ही जाती है एक दिन यहाँ सबकी मुट्ठी
कुछ न तेरा है यहाँ और कुछ न मेरा है 

ख़ामोशी

ख़ुश्क यादों का भँवर है ये मेरी  ख़ामोशी तल्ख़ लहजे का असर है ये मेरी  ख़ामोशी मैं जो ख़ामोश हूं सुन सकता हूं दुनिया तुझ को जज़्बा-ए-शौक़-ए-ज़बर ...